करनाल के युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:4 साल से माता-पिता से नहीं हुई मुलाकात, दोस्त ने आर्थिक सहायता अभियान चलाया

करनाल जिले के जानी गांव के युवक प्रदीप कुमार की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह टोरंटो में फूड डिलीवरी का काम करता था। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। अब माता-पिता की इच्छा है कि वे अंतिम बार बेटे का चेहरा देख सकें और उसका अंतिम संस्कार कर सकें। इसके लिए प्रदीप के दोस्त अनिल ने आर्थिक सहायता जुटाने का अभियान शुरू किया है।

अनिल के अनुसार, प्रदीप उनके करीबी दोस्त और रूममेट थे। वह स्वभाव से नेकदिल, विनम्र और मेहनती इंसान थे। टोरंटो के डाउनटाउन इलाके में फूड डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करते थे और अपनी कमाई से भारत में रह रहे परिवार की आर्थिक मदद करते थे।

प्रदीप पिछले 4 साल से काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते भारत नहीं आ पाए थे। इस दौरान उनकी माता-पिता से मुलाकात भी नहीं हुई। अब परिवार कनाडा से उनका पार्थिव शरीर भारत लाकर अंतिम संस्कार करना चाहता है।

टोरंटो में फूड डिलीवरी का काम करते थे प्रदीप

अनिल ने बताया कि प्रदीप उनके करीबी दोस्त होने के साथ रूममेट भी थे। वह मेहनत करके परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे। टोरंटो के डाउनटाउन क्षेत्र में फूड डिलीवरी ड्राइवर के तौर पर काम करते थे और नियमित रूप से परिवार की आर्थिक मदद करते थे।

4 साल से माता-पिता से नहीं हुई थी मुलाकात

प्रदीप पिछले चार वर्षों से काम और जिम्मेदारियों के चलते भारत नहीं आ पाए थे। इस दौरान उनकी अपने माता-पिता से मुलाकात भी नहीं हो सकी। अब उनके निधन के बाद माता-पिता की इच्छा है कि वे अपने बेटे को आखिरी बार देख सकें। इसके लिए उसका पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाना चाहते हैं।

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए जुटा रहे आर्थिक मदद

प्रदीप के दोस्त अनिल ने पार्थिव शरीर को कनाडा से भारत लाने और अंतिम संस्कार का खर्च जुटाने के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की है। आर्थिक मदद नहीं कर पाने वाले लोगों से अभियान को अधिक से अधिक साझा करने का अनुरोध किया है।

अनिल ने कहा कि प्रदीप ने अपने परिवार के लिए पूरी मेहनत से काम किया। अब लोगों का सहयोग उनके माता-पिता को बेटे के अंतिम दर्शन कराने में मदद कर सकता है। उन्होंने सहयोग करने वालों का आभार जताते हुए प्रदीप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।