हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड 4 रेप केस में दोषी करार:10 साल की सजा, कोर्ट बोला- आप यौन शिकारी; 2 साल में कैटी पेरी से टूटी शादी

हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को रेप और यौन शोषण के मामलों में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई है। रसेल ब्रांड पॉप स्टार कैटी पैरी के पूर्व पति भी हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का फायदा उठाकर कई महिलाओं का यौन शोषण किया।

ये मामले 1999 से 2009 के बीच के हैं। सितंबर 2023 में दो ब्रिटिश टीवी चैनलों और अखबारों की संयुक्त जांच के बाद पहली बार ये आरोप सार्वजनिक हुए थे। इसके बाद ब्रिटिश पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रसेल ब्रांड के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न से जुड़े कुल 7 मामलों की जांच हुई। इनमें से 4 मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया, जबकि 3 मामलों में बरी कर दिया गया।

किन मामलों में दोषी पाए गए रसेल ब्रांड?