हरियाणा के पंचकूला के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के लिए आज का दिन बेहद खास है। शहर के दो युवा अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त (DCP) आईपीएस अदिति सिंह आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।
दोनों अधिकारियों की इस शादी की खास बात यह है कि इसी रिश्ते की वजह से अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा कैडर मिला था। संयोग से दोनों को ही जिले पंचकूला में पोस्टिंग मिल गई।
शादी से पहले 10 से 12 नवंबर तक हल्दी और लग्नी की रस्म भिवानी के बाढड़ा में अदा की गई थी। इन कार्यक्रमों में बाढड़ा से भाजपा MLA उमेद पातुवास और क्षेत्र के तमात राजनीतिक-सामाजिक लोगों ने शिरकत की थी। खुद पंचकूला ADC विवेक आर्य मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए।
- चरखी दादरी में गोपी गांव के रहने वाले: मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी के रहने वाले हैं। परिवार का बाढड़ा कस्बे में पिछले 50 साल से खाद-बीज का व्यवसाय है।पिता विरेंद्र सिंह आर्य का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस है। बड़े भाई 2018 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चुने गए थे।
- सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पढ़ाई की: 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की। इसके बाद चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से रिकॉर्ड अंकों के साथ बीए की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन किया।
- UPSC में मिली थी 131वीं रैक: विवेक की कामयाबी का सफर बेहद शानदार रहा है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की थी। मगर, इससे ठीक 10 दिन पहले उनका चयन सीडीएस के जरिए सेना में लेफ्टिनेंट और परिणाम वाले दिन ही सुबह डिप्टी कमांडेंट के पद पर हुआ था।
- मेरठ की रहने वालीं: मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ (शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा) की निवासी हैं। पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं और माता ज्योति सिंह कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
- कम्प्यूटर साइंस में बीटैक किया: स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से हुई (2013 में 12वीं) में हुई।। इसके बाद 2017 में गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। दिल्ली और फिर कोविड काल में घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी की।
- UPSC से पहले UPPCS में चयन: यूपीपीएससी-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद यूपीएससी में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं। पढ़ाई के अलावा वे कॉलेज वॉलीबॉल टीम की कप्तान रही हैं और योग, दौड़ व किताबें पढ़ने का शौक रखती हैं।
रिश्ते ने बदला राज्य, एक ही जिले में मिली पोस्टिंग
यूपीएससी चयन के बाद आईपीएस अदिति सिंह को शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कैडर अलॉट हुआ था। मगर, हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक आर्य से शादी तय होने के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत उन्हें हरियाणा कैडर मिल गया।
संयोग से दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग भी पंचकूला जिले में ही हुई, जहां एक प्रशासन की कमान संभाल रहे हैं तो दूसरी कानून-व्यवस्था की।