शेयर बाजार में आज यानी 17 नवंबर को बढ़त देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 400 अंक ऊपर 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
निफ्टी बैंक 61,875 के नए शिखर पर
बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 61,559.95 पर थोड़ा नीचे खुला, लेकिन जल्द ही इसमें खरीदारी लौटी और इसने 61,875 का रिकॉर्ड स्तर छू लिया। इसके साथ ही इंडेक्स ने 3 फरवरी, 2026 के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है और पिछले 11 महीनों में इसमें 11% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।