बरेली में मंगलवार रात गन्ना डालने जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की मौेत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रास्ते में हुआ था विवाद
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के भउआ नंगला निवासी परमानंद (37 साल) पेशे से किसान था। मंगलवार देर शाम गन्ने की ट्राली लेकर गन्ने डालने जा रहा था। जहां रास्ते में पोथीराम गंगवार और उसके साथी से विवाद हाे गया। बाइक निकालने को लेकर यह विवाद बताया गया। जिसके बाद आरोपी पोथीराम गंगवार ने एक अन्य साथी को भी बुला लिया। जहां किसान परमानंद की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना पर थाना पुलिस और सीओ भी मौेके पर पहुंचे। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रास्ते में दोनों का विवाद हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई कर रही है।