Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव हर मास में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जानते हैं। वहीं, 15 मार्च की सुबह सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। सूर्य को आत्मा, उच्च पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही जानिए सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ।
सूर्य गोचर मार्च 2023 कब?
ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 58 मिनट में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
सूर्य इस राशि में एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को आर्थिक लाभ, इच्छा आदि का माना जाता है। बता दें कि सूर्य इस राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन, घर खरीदना भी शुभ साबित होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि में सूर्य का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। इस भाव को प्रेम, संतान और शिक्षा का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता हासिल होगी।
कुंभ राशि
इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को वाणी, परिवार और बचत का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन समाप्त होगी। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
मीन राशि
इस राशि में सूर्य लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगा। आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।