Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए करना होगा और कितना इंतजार, यहां जानें

बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि BSEB यानी कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 20 मार्च, 2023 तक जारी होने की संभावना है। अब चूंकि बिहार बोर्ड ने इस संबंध में कुछ आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाएं रखें। नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगइन करना होगा।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा बीएसईबी द्वारा 1 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। हालांकि भाषा विषयों को छोड़कर जिसमें 30% उत्तीर्ण अंक पास होने के लिए चाहिए।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 किसी भी दिन घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा दो अन्य वेबसाइटें हैं, जहां परिणाम की जांच की जा सकती है- इनमें secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com है।

बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, थ्योरी परीक्षाएं 1 से 11 फरवरी, 2023 तक हुई थीं। इसके अलावा, दसवीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक हुई थी। हाईस्कूल स्टूडेंट्स ध्यान दें कि उनके नतीजे भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।