Sita Navami 2023: सीता नवमी पर्व आज, इस शुभ मुहूर्त में करें मां जानकी जी की उपासना

Sita Navami 2023 हिन्दू धर्म में सिरा नवमी पर्व का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन माता जानकी और प्रभु श्री राम की विशेष उपासना करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और साधकों को विशेष लाभ मिलता है।

Sita Navami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी पर्व मनाया जाता है। यह पर्व आज यानि 29 अप्रैल 2023, शनिवार (Sita Navami 2023 Date) के दिन मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन पर मां सीता की विशेष उपासना करने से और उपवास का पालन करने से वैवाहिक जीवन में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है। बता दें कि माता सीता का जन्म मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र में हुआ था और रामनवमी पर्व के ठीक 1 महीने बाद सीता नवमी पर मनाई जाती है। आज के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।