सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 81,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 25,000 के नीचे आया; ऑटो, मेटल और FMCG शेयरों में गिरावट है

आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 130 अंक की गिरावट है, ये 24,930 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स 5.3% और 4.2% गिरे हैं। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली तेजी है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 में तेजी और 41 में गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और FMCG में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.61% नीचे 41,570 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर 3,205 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% नीचे 25,385 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% गिरकर 3,593 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.070% ऊपर 6,363 पर बंद हुए।

24 जुलाई को FIIs ने 2,134 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 24 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,133.69 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,617.14 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 28,528.70 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 37,687.38 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 542 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (24 जुलाई) को सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 82,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 158 अंक की गिरावट रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। ट्रेंट, टेक महिंद्रा और बजाजा फिनसर्व के शेयर्स 4% तक गिरे। जोमैटो, टाटा मोटर्स और सनफार्मा 3.5% तक चढ़े।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 34 में गिरावट रही। NSE के निफ्टी IT इंडेक्स 2.21%, FMCG 1.12% और रियल्टी 1.04% गिरे। मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.2% तक चढ़े।

E-Paper 2025