कानपुर में 16 साल की लड़की को इलाके के दो लड़कों ने लिफ्ट के बहाने स्कूटी पर बैठाया। इसके बाद उसे किडनैप कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर उसे वापस स्कूटी में बैठाया और मोहल्ले के पास छोड़कर भाग निकले। लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पैदल लौट रही लड़की को घर छोड़ने का झांसा दिया
चकेरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी अहिरवां में एक घर में झाडू-पोछा का काम करती है। सोमवार देर शाम बेटी काम करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले अभय और अंकित ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर स्कूटी में बैठा लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। काफी देर हो जाने के बाद परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। बदहवास हालत में लड़की को 80 फीट रोड के पास छोड़कर भाग निकले। इसके बाद किशोरी ने परिजनों से मिलकर आपबीती बताई।
आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। फिर मंगलवार को उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।
चिल्लाने की कोशिश पर मुंह दबा दिया
लड़की ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपियों के झांसे में आने के बाद वह स्कूटी पर बैठ गई। उसे कुछ सही नहीं लगा तो रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। चिल्लाने की कोशिश की तो अंकित ने मुंह दबा लिया। धमकाते हुए कहा कि चुप रहना, नहीं तो तुम्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। इसके बाद दोनों ने रेप किया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया। दोनों ने विरोध करने पर मारपीट भी की।
ये भी पढ़ें:-
कानपुर में डॉक्टर की बेटी से हुक्का बार में रेप, सीने पर ब्लेड से अपना नाम लिखा; लाइटर से बाल जलाए
कानपुर में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने हुक्का बार में दो महीने पहले रेप किया। आरोपी ने पहले लड़की को जबरन हुक्का पिलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की। इसके बाद वह अपने 7 दोस्तों के साथ लड़की को सुनसान जगह ले गया। वहां उसे मारा-पीटा। शरीर को कई जगह नोचा। सीने पर ब्लेड से नाम लिखा। लाइटर से बाल जलाए। यही नहीं, गैंगरेप करने की भी कोशिश की। मामला बर्रा इलाके का है। पुलिस ने आरोपी विनय को अरेस्ट कर लिया।
कानपुर में SSC की परीक्षा देने आई छात्रा से ऑटो ड्राइवर ने रेप किया। इसके बाद उसने पैसे भी लूट लिए। FIR दर्ज करके दबिश डालने गई पुलिस पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है। वारदात तीन महीने पहले की है। आरोपी इससे पहले रेप के ही जुर्म में 10 साल की सजा काट चुका है।