शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 70 अंक की गिरावट है। ये 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और रियल्टी शेयर्स में खरीदारी है। वहीं आज से ब्रोकरेज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो का IPO ओपन हुआ है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.096% नीचे 52,361 पर और कोरिया का कोस्पी 1.59% नीचे 4,154 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% चढ़कर 26,213 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19% नीचे 3,969 पर कारोबार कर रहा है।।
- 3 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% गिरकर 47,336 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.46% और S&P 500 0.17% चढ़कर बंद हुए।
3 नवंबर को DII ने ₹3,273 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 3 नवंबर को FII ने 1,686 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 3,273 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
- सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
कल बाजार में फ्लैट कारोबार
शेयर बाजार में कल यानी 3 नवंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 39 अंक गिरकर 84,000 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 41 अंक की मामूली तेजी रही। ये 25,763 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ है। सरकारी बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। वहीं IT और FMCG शेयर्स में बिकवाली रही।