राजधानी में गुरुवार को तीन बड़े इवेंट हैं। महल रोड पर 78वें सेना दिवस परेड, जेएलएन मार्ग पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल और एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या। सेना के शाम के कार्यक्रम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
इसके चलते अलग-अलग समय तीनों मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेंगे। में आर्मी डे परेड सुबह 10:10 से 11:25 बजे तक होगी। इसमें सिर्फ उन लोगों को हो अनुमति दी जाएगी, जिनके रजिस्ट्रेशन हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में अगर वे परेड देखने के लिए घर से निकलते हैं, तो परेशानी का सामना कर सकते हैं।
हालांकि दूरदर्शन पर परेड का लाइव कवरेज होगा। परेशानी से बचने के लिए परेड में शामिल होने वाले सुबह 8 बजे पहुंच जाएं। 8:45 के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजिट प्रस्तावित है। इसके चलते पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि 15 और 16 जनवरी को अतिआवश्यक कार्य होने पर ही इन रूटों से निकलें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मागों का ही उपयोग करें।
महल रोड : सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक
- महल रोड पर एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल तक यातायात बंद रहेगा।
- एनआरआई से अक्षयपात्र की ओर जाने वाले यातायात को हल्दीघाटी मार्ग और वीआईटी रोड की ओर संचालित किया जाएगा।
- विधाणी चौराहा से अक्षयपात्र की ओर जाने वाले यातायात को बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा से केन्द्रीय विहार मार्ग भेजा जाएगा। दबाव बढ़ने पर विधाणी चौराहा से डायवर्ट कर महात्मा गांधी रोड की ओर संचालित किया जाएगा।
- राणा सांगा मार्ग से अक्षयपात्र चौराहा जाने वाले यातायात को द्वारकापुरी सर्किल या गौतम बुद्ध सर्किल से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर चलाया जाएगा।
- गोनेर रोड से अक्षयपात्र चौराहा जाने वालों को डी-मार्ट सर्किल से डायवर्ट करेंगे।
- एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाले सभी आवासीय कॉलोनी गेट और छोटे रास्तों पर यातायात बंद रहेगा।
एसएमएस स्टेडियम : शाम 4 से 8 बजे
- SMS स्टेडियम में शौर्य संध्या 5:30 बजे से, डायवर्जन शाम 4 से 8 बजे तक रहेगा।
- यूनिवर्सिटी गेट से टोंक रोड आने वाला यातायात जनता स्टोर से डायवर्ट रहेगा।
- टॉक रोड पर दबाव बढ़ने पर कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर सामान्य यातायात को गांधी नगर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।
- जेडीए चौराहा से रामबाग चौराहा जाने वाले यातायात को कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर गांधी सर्किल या त्रिमूर्ति सर्किल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- 22 गोदाम और स्टैच्यू सर्किल से पोलो सर्किल जाने वाले यातायात को 22 गोदाम से सहकार मार्ग व स्टैच्यू सर्किल से पृथ्वीराज रोड डायवर्ट किया जाएगा।
- सहकार मार्ग से विधानसभा आने वालों को डायवर्ट किया जाएगा।
- बसों का संचालन नारायण सिंह तिया, स्टैच्यू सर्किल, पार्क प्राइम और चौमूं हाउस चौराहा से होगा। गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक भवानी सिंह रोड पर सभी वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
जेएलएन मार्ग : आज से 5 दिन तक
- जेएलएन मार्ग पर होटल क्लार्क आमेर में 15 से 19 जनवरी तक जेएलएफ होगा।
- श्री विहार कॉलोनी कट, पंचशील एन्क्लेव कट, गोकुल वाटिका के पास व जवाहर सर्किल कोने पर जगतपुरा कट के पास खाली भूमि पर पार्किंग रहेगी।
- पंचशील एन्क्लेव कट से होटल क्लार्क आमेर के बीच सर्विस लेन पर स्थानीय निवासियों के वाहनों को छोड़कर अन्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
शौर्य संध्या में रक्षामंत्री का विजिट
शौर्य संध्या में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री जयपुर आएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे आर्मी स्टेशन जाएंगे। शाम को एसएमएस स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रपति विजिट की दोपहर बाद एयरपोर्ट से लेकर सीकर रोड- नींदड़ तक रिहर्सल होगी।