अबोहर के गांव भागसर में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रह्लाद (35) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रह्लाद ने किसी व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने घर बुला लिया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात कल रात की बताई जा रही है।