शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,300 पर पहुंचा; निफ्टी में 50 अंक की तेजी, ऑटो-IT शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी है, ये 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। इसके अलावा ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल सेक्टर के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और सिर्फ 12 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी-50 के 36 शेयर नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.47% चढ़कर 54,073 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.87% नीचे 5,067 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.18% गिरकर 26,566 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़कर 4,080 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 5 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 1.20% नीचे 48,908 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.59% और S&P 500 1.23% गिरकर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 5 फरवरी को ₹1,692 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹924 करोड़ की खरीदारी की थी।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल भी बाजार में गिरावट रही

कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ।

मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

E-Paper 2025