- 65 आईएएस के तबादले
- ओपी कसेरा जयपुर निगम आयुक्त, गौरव जेडीए सचिव
राज्य सरकार ने बुधवार को 65 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। 41 नए जिलों के गठन के बाद पहली बार एक साथ 25 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं। काफी समय से खाली चल रहे नागौर और खैरथल-तिजारा में भी कलेक्टरों की तैनाती कर दी गई है। जयपुर कलेक्टर की भी सीएमओ से अदला-बदली की गई है। सीएमओ में विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि यहां से जितेंद्र सोनी को सीएमओ में भेजा गया है।
इस सूची में कुछ ऐसे अफसर भी बदले गए हैं, जिनके जनप्रतिनिधियों से विवाद चल रहे थे। सीएमओ से एक अफसर को हटाया गया और 7 युवा अफसरों को लाया गया है। पंचायती राज सचिव जोगाराम को एक और जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एनएचएम में मिशन निदेशक लगाया गया है। राजन विशाल का 2024 से अब तक यानी करीब सवा दो साल में 4 बार बदली हुई है।
सीएमओ में अब 11 अफसर सीएमओ में 11 आईएएस होंगे। डॉ. जितेंद्र सोनी को सीएम का सचिव बनाया गया है। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल, अमिता शर्मा को संयुक्त सचिव, रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत कुमार सिंह व गरिमा नरूला को ओएसडी बनाया गया है।
विवादों में हटाए गए अफसर
- उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया का विवाद संसद तक पहुंच गया था। रावत ने 28 मार्च को शून्यकाल में राजोरिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। सांसद का आरोप था कि कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के तहत स्वीकृत कार्यों को रोककर रखा।
- 23 दिसंबर 2025 को वन मंत्री संजय शर्मा सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा से नाराज हो गए थे। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा शहरी सेवा शिविर में पहुंचे तो कर्मचारियों की खाली कुर्सियां देखकर नाराज हो गए। कलेक्टर नगर परिषद अफसरों के पक्ष में उतरे, तो मंत्री ने कहा- इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है।
- जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह के खिलाफ आरएएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल रखा था। आरोप है कि वे आरएएस अफसरों के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हैं।