पीएयू में नर्सरी के 22 बच्चों को प्रमाण-पत्र दिए

पीएयू के कम्युनिटी साइंस कॉलेज के अंतर्गत मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग ने नर्सरी के 22 बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की डीन डॉ. किरण बैंस ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा उपस्थित रहीं।

आधिकारिक जानकारी देते हुए डॉ. रश्मी उपरेती ने बताया कि बच्चों की नियमित गतिविधियों और सीखने की प्रगति के आधार पर यह प्रमाण-पत्र दिए गए। डॉ. किरण बैंस ने कहा नर्सरी स्तर से ही आगे की पढ़ाई का व्यवस्थित सफर शुरू होता है, इसलिए इस तरह का सम्मान बच्चों के भीतर सीखने का उत्साह बढ़ाता है। समारोह के अंत में विभाग की ओर से बच्चों की उपलब्धियों का संक्षिप्त उल्लेख किया गया और उपस्थित अभिभावकों के समन्वय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।