सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन:डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा।

अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा।

आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है।

इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। नीचे मौजूद लोग उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया। शो रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र निराश होकर वापस लौट गए।

स्टेज पर सुनंदा के साथ क्या हुआ…

  • युवक छलांग लगा स्टेज पर पहुंचा: सुनंदा ने जब स्टेज पर आकर 2 से 3 सॉन्ग गाकर माहौल बनाया था कि इसी दौरान स्टेज के नीचे से लड़के वीडियो बनाने लगे और सेल्फियां लेने लगे। सुनंदा का ध्यान गीत गाते हुए साथ-साथ में दर्शकों को गुनगाने पर था। इस बीच एक युवक सिक्योरिटी की नजर से बचता हुआ स्टेज पर पहुंच गया।
  • सुनंदा को टक किया तो डर से चीख निकली: स्टेज पर आते ही युवक तेजी से सुनंदा की तरफ बढ़ा और उनके करीब पहुंच गया। युवक ने सुनंदा को छूने की कोशिश की। वो उनके पैरों की तरफ तेजी से गिरा, जिससे सुनंदा डर गईं और डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सुनंदा की चीख सुनते ही सिक्योरिटी अलर्ट हुई और घेरा बनाकर सिंगर को ले गई।
  • युवक शाहरुख स्टाइल में वाहें फैलाए खड़ा हुआ: घटना के बाद युवक स्टेज से उतरा नहीं और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। लगभग 2 मिनट तक युवक स्टेज पर रहा। इस बीच बाउंसरों और पुलिस वालों ने युवक को स्टेज से उतारा।
  • सिक्योरिटी ने धक्के देकर उतारा, हिरासत में लिया: स्टेज पर जैसे ही सिक्योरिटी पहुंची तो युवक भागने लगा। इस पर सिक्योरिटी ने उसे धक्के देकर पहले स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गाजिबाद पुलिस के जवान उसे कॉलर से पकड़कर थाने ले गए। जहां युवक से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज किया या नहीं इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की।
  • शो कैंसिल से मायूस लौटे स्टूडेंट्स: घटना के बाद सुनंदा शर्मा की इवेंज मैनेजमेंट टीम नाराज हो गई और सिक्टोरिटी इश्यू को लेकर शो कैंसिल कर दिया। स्टेज से बाहर गईं सुनंदा फिर नहीं आईं। हालांकि कॉलेज स्टूडेंट्स उनको बार-बार बुलाने के लिए कहते रहे।

शो को नेक्सट लेवल का बनाने की जानकारी की थी साझा

शो शुरु होने से पहले सुनंदा काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर कहा कि मेरा आज गाजिबाद में शो है। इसके बाद वह स्टेज पर आने के बाद कहने लगीं कि आज मैं गाजियाबाद में आई हूं और ऐसा कैसे हो सकता है कि गाजियाबाद वाले मेरे साथ न गुनगुनाएं। सुनंदा ने कहा कि आज का शो नेक्सट लेवल का होने वाला है।