राजस्थान की IPL-19 में लगातार तीसरी जीत:मुंबई को 27 रन से हराया; जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL-2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को मिली इस जीत से रॉयल्स की टीम 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम ने लगातार तीसरा मैच जीता है। वहीं, मुंबई लगातार दूसरा मैच हारी है।

गुवाहाटी में बारिश के कारण मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर बैटिंग कर रही राजस्थान ने तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

जायसवाल की फिफ्टी, वैभव के साथ 80 रन जोड़े

राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 32 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाए। दोनों ने 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

राजस्थान तीसरी जीत से टॉप पर

राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरा मैच जीतकर मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली है। उसने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा है। दूसरी ओवर मुंबई लगातार दूसरी हार के बाद 7वें नंबर पर है। टीम के पास महज 2 अंक ही हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।