धुरंधर-2 पर रिएक्ट न करने पर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण:मजेदार जवाब देते हुए बोलीं- ज्यादा सोच रहे हैं, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले देखी है

फिल्म धुरंधर-2 और उसकी सक्सेस पर रिएक्ट न करने पर दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोलर्स ने ये तक कहा कि दीपिका एक सपोर्टिव वाइफ नहीं हैं, क्योंकि वो रणवीर की फिल्म को न ही प्रमोट कर रही हैं और न ही उसकी सराहना कर रही हैं। हालांकि लंबी चुप्पी के बाद अब दीपिका ने इस पर मजेदार जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने रील के कमेंट सेक्शन में सवाल उठाया है कि “क्या दीपिका की चुप्पी कोई मैसेज है या फिर लोग जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं?”

उस पोस्ट में यूजर ने एक पोल भी चलाया था।

इस कमेंट के जवाब में दीपिका पादुकोण ने फिरकी लेते हुए कहा, “दूसरा वाला, मेरे दोस्त। P.S. मैंने यह आप सबसे पहले ही देख ली थी। अब जोक किस पर है?”

जहां कुछ लोग दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे हैं। एक यूजर ने ट्रोलर को लिखा, क्या आप भूल गए कि वो साथ रहते हैं।

बता दें कि धुरंधर 2 से पहले दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर के लिए भी दीपिका को सवालों के घेरे में डाल दिया गया था। हालांकि फिल्म सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने एक पब्लिक इवेंट में न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि पूरी टीम को बधाई भी दी थी।

धुरंधर-2 को सपोर्ट कर रही है पूरी इंडस्ट्री

बता दें कि लंबे समय बाद सुपरहिट हुई इस फिल्म को पूरी फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट मिल रहा है। सभी कलाकार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, विक्की कौशल जैसे कई सेलेब्स ने फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की है।

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 1622 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुक है। वहीं इंडियन फिल्मों की बात करें तो ये चौथे नंबर पर है।