अकाली नेता केएस मक्खन ने अनाज मंडियों का किया निरीक्षण:जालंधर में बोले- तौल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सरकार आने पर बढ़ेंगे दाम

जालंधर जिले में नकोदर विधानसभा क्षेत्र के गायक और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता केएस मक्खन ने गेहूं खरीद सीजन का जायजा लेने के लिए नूरमहल की नई व पुरानी अनाज मंडियों और बिलगा की अनाज मंडी का दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ अकाली नेता और यूथ विंग के सदस्य भी मौजूद थे।मक्खन ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) हर पल उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि गेहूं की तौल में किसी भी किसान भाई के साथ कोई लापरवाही की जाती है, तो उन्हें तुरंत सूचित करें।

सरकार आने पर फसल के दाम बढ़ाए जाएंगे

मक्खन ने जोर देकर कहा कि किसान साल भर की मेहनत से फसल उगाते हैं और उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम मिलना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार आने पर गेहूं की फसल के दाम बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का और अधिक फल मिल सके।

मौके पर भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अवतार सिंह (गांव उमरपुर), संदीप सिंह (गांव उमरपुर), रशपाल सिंह (गांव बाथ), गुरप्रीत सिंह (गांव राजोवाल), नज़र सिंह (गांव राजोवाल), नवजोत सिंह (गांव बाथ), रणजीत सिंह (गांव कडोला कला), पुरानी दाना मंडी से जसवंत सिंह (गांव डल्ला), वरिंदर सिंह (गांव डल्ला), सुरिंदर सिंह (शादीपुर), लाडी (कंडोला कलां) मौजूद रहे।

वहीं इसके साथ ही कमल (कंडोला), नेका (कंडोला), ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह, अजमेर सिंह (डल्ला), सुरिंदर सिंह (नूरमहल), आढ़ती विवेक मिट्टू, अवतार सिंह (उप्पल जागीर), गांव बिलगा से तीरथ सिंह, रेकू उप्पल भूपा, सोडी संगोवाल, बलवीर सिंह (लधर कलां), अमरीक सिंह (बिलगा), गुरकरण सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।