लुधियाना व आसपास के शहरों में पांच दिन लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। 22 से 26 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में 7-7 घंटे तक बिजली कट लगेंगे। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 11 केवी फीडरों की मरम्मत के लिए पावर कट का शेड्यूल जारी किया है।
बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पीएसपीसीएल की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक सेंट्रल जोन लुधियाना में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगाए जाएंगे।
पीएसपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि 11 केवी फीडरों की मरम्मत के साथ बिजली तारों के नीचे के पेड़ों की भी कटिंग की जानी है। इसके लिए भी बिजली सप्लाई रोकनी पड़ती है। इसलिए पावरकॉम ने 11 केवी फीडरों की मरम्मत के साथ ही ट्री कटिंग का काम भी शुरू कर दिया है।
PSPCL की तरफ से बिजली कट का शेड्यूल
22 अप्रैल 2026 (बुधवार)
अहमदगढ़ डिवीजन : अहमदगढ़, छपार और डेहलों के कुछ हिस्सों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक (7 घंटे) कटौती रहेगी।
सिटी वेस्ट डिवीजन : चंदर नगर, विजय नगर और राजपुरा रोड इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सिटी वेस्ट – CMC क्षेत्र : CMC फीडर, ब्राउन रोड और सुभानी बिल्डिंग के आसपास सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
मॉडल टाउन डिवीजन : मॉडल टाउन एक्सटेंशन और मॉडल टाउन मुख्य मार्केट में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक काम चलेगा।
चंदर नगर डिवीजन : दीप नगर, जोशियान मोहल्ला और हैबोवाल के कुछ मोहल्लों में 7 घंटे की कटौती होगी।
सिटी ईस्ट : सुंदर नगर और फोकल प्वाइंट फेज 1-3 में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
अहमदगढ़/मलोद : मलोद टाउन, सूस, भट्टियां और अहमदगढ़ टाउन फीडर पर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
खन्ना डिवीजन: खन्ना-1, खन्ना-2, जी.टी. रोड और अमलोह रोड क्षेत्र में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
सिटी वेस्ट – ऋषि नगर: ऋषि नगर, हैबोवाल खुर्द और हम्बड़ा रोड के इलाकों में 7 घंटे का कट रहेगा।
खन्ना सिटी (क्र.सं. 38-42): ललहेड़ी रोड, समराला रोड और खन्ना मुख्य शहर के इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
फोकल प्वाइंट/ईस्ट: जीवन नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और मोती नगर क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के कारण 7 घंटे बिजली बंद रहेगी।
जमालपुर डिवीजन : जमालपुर कॉलोनी, मुंडिया और साहनेवाल में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कटौती होगी।
24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
सिविल लाइन क्षेत्र : ओल्ड कुंदन पुरी, कैलाश नगर और सिविल लाइन्स के मुख्य फीडरों पर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
अमलोह डिवीजन: अमलोह के ग्रामीण इलाकों और संबंधित गांव फीडरों पर 7 घंटे बिजली बंद रहेगी।
सराभा नगर डिवीजन : सराभा नगर ब्लॉक A, B, C और आरती सिनेमा रोड क्षेत्र में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
सुंदर नगर डिवीजन : माधोपुरी, न्यू माधोपुरी और सुंदर नगर मेन बाजार में मरम्मत का काम चलेगा।
अगर नगर डिवीजन : अगर नगर, इयाली चौक और बरेली रोड के आसपास सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
25 और 26 अप्रैल 2026 (शनिवार-रविवार)
दुगरी डिवीजन : दुगरी फेज 1, 2, 3 और धांधरा रोड के इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक (7 घंटे) कटौती रहेगी।
गिल्ल रोड डिवीजन : जनता नगर, शिमलापुरी और कोट मंगल सिंह क्षेत्र में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।
हैबोवाल/शिवपुरी (: न्यू हैबोवाल, शिवपुरी और न्यू कुंदन पुरी में 7 घंटे की कटौती निर्धारित है।