बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे।
1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए
मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया।
2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे
छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे।
3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट
18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट
167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था।
4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट
167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था।
6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा
क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए।