देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म; MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

देश में आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है।

रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.2°C रहा, जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है। बारिश की संभावना है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए

1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें

देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं।

2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें

गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है?

अगले दो दिन के मौसम का हाल

26 मई:

  • हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने की आशंक है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरलम, लक्षद्वीप, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, बंगाल में गरज के साथ तूफान का अलर्ट है।

27 मई:

  • छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव चलने की आशंका।
  • बिहार, केरलम, असम, मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
  • आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।
  • राज्यों के मौसम का हाल…

    मध्य प्रदेश: राज्य के 44 जिलों में हीटवेव चलेगी, निवाड़ी-टीकमगढ़, छतरपुर-पन्ना और सतना में रेड अलर्ट

  • राज्य में आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। आज 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 5 जिलों- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट है।

    उत्तर प्रदेश: राज्य के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा बांदा, 46.8°C तापमान

  • मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के 14 जिलों में तूफान-बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को 46.8°C तापमान के साथ राज्य का बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा

    राजस्थान: तापमान 47°C के पार जा सकता है, आज 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान

  • राजस्थान में आज 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 47°C तक जा सकता है। 28 मई के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
  • बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को बिहार के 9 जिलों का तापमान 40°C के पार पहुंचा। सबसे अधिक तापमान डेहरी (रोहतास) में 44.8°C रहा।
  • पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है। बढ़ते तापमान के चलते पंजाब सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला है। इधर चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्देश हैं। साथ ही स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगाई है।
  • उत्तराखंड के देहरादून में 24 मई को अधिकतम तापमान 40.4°C रहा, 7 साल पहले साल 2019 में भी इसी तारीख को तापमान 40.4°C पहुंचा था। राज्य के काशीपुर और जसपुर 44°C के साथ सबसे गर्म शहर रहे। हिल स्टेशन औली और चकराता में भी अधिकतम तापमान 31°C रहा।