RCB जीत के बाद विक्ट्री परेड नहीं करेगी:बेंगलुरु पुलिस की एडवाइजरी के बाद फैसला, पिछले साल भगदड़ में 11 मौतें हुई थीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने के बावजूद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है।

RCB के एक सूत्र ने बताया कि सार्वजनिक समारोहों को लेकर लागू दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बेंगलुरु में किसी बड़े समारोह की संभावना नहीं है।

बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। टीम ने लगातार दूसरे साल IPL खिताब जीता है।

पुलिस ने कहा- अव्यवस्था न फैलाएं

बेंगलुरु पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि RCB की जीत पर सड़क पर जश्न, पटाखेबाजी, हुड़दंग या अव्यवस्था न फैलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर विजय उत्सव की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग घरों या निजी स्थानों पर जश्न मना सकते हैं।