मुंबई रेल मंडल के घोलवड-उमरगाम रोड रेलखंड में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का असर दूसरे दिन भी रेल यातायात पर बना हुआ है। रेल परिचालन प्रभावित होने के चलते रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन शुक्रवार को भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 8 ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से रद्द कर दिया है, जबकि 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को घोलवड-उमरगाम रेलखंड के बीच स्थित ब्रिज क्रमांक-203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। सुरक्षा कारणों से इस सेक्शन पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित करना पड़ा, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। मुंबई की ओर जाने वाली अनेक ट्रेनों को रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया।
यात्रियों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था
रतलाम, नामली, नागदा, मेघनगर, लिमखेड़ा, थांदला रोड और बामनिया स्टेशनों पर रुकी ट्रेनों के यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने दाल-चावल, खिचड़ी, पोहा, केले और पेयजल की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य में रतलाम के बोहरा समाज सहित कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया।
आरंभिक स्टेशनों से इन ट्रेनों को किया रद्द
- 24 जुलाई को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12228 इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस।
- 24 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस।
- 24 जुलाई को ट्रेन संख्या 12962 इंदौर-मुम्बई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस।
- 24 जुलाई को गाड़ी संख्या 12995 बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस-अजमेर।
- 25 जुलाई को देहरादून से चलने वाली ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 25 जुलाई ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल।
- 25 जुलाई को ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस।
- 26 जुलाई को बरौनी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों को किया शॉर्ट टर्मिनेट/ शॉर्ट ओरिजिनेट
- जयपुर से चली गाड़ी संख्या 12980 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्टटर्मिनेट की गई। वडोदरा-बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस -जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। बांद्रा टर्मिनस-वडोदरा स्टेशन के बीच रद्द रहेगी।
- एर्नाकुलम से चलने वाली वाली ट्रेन संख्या 22655 एर्नाकुलम निजामुद्दीन एक्सप्रेस, एर्नाकुलम उमरगाम रोड रेलवे स्टेशन से शॉर्टटर्मिनेट होगी। उमरगाम रोड-निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
- दाहोद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19012 दाहोद-वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस कोसाड रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। कोसाड-वलसाड स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
- हिसार से चलने वाली ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल मारोली रेलवे स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मारोली-वलसाड स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्टटर्मिनेट होगी। रतलाम-मुंबई सेंट्रल स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।