Meerut Farmers Protest: मेरठ से राकेश टिकैत के नेतृत्‍व में भाकियू का काफिला दिल्ली के लिए रवाना

Meerut Farmers Protest मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात ठहरने के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसान नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। दौराला, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस ने एक तरफ हाईवे के ट्रैफिक को वन वे किया। भारतीय किसान यूनियन का काफिला करीब 11.45 बजे पल्लपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम फ्लाईओवर के ऊपर से प्रतापपुर की ओर रवाना हो गया था। यह काफिल अब लगातार दिल्‍ली की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने जिन फसलों पर एमएसबी लगाया है, उन फसलों को किसानों से एमएसबी के नीचे रेट से व्यापारी न खरीदे, इसी मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले भाकियू नेता राकेश टिकैत और अन्य किसान शुक्रवार रात सिवाया टोल के पास भगवती कालेज में ठहरे थे। कुछ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को टोल के पास खड़ी उस पर सोए थे। शनिवार सुबह करीबी दस बजे भाकियू से जुड़े किसान टोल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान सरकार के कृषि कानून का भी विरोध कर रहे हैं।रात में किसानों के लिए खाने की व्यवस्था क्षेत्र के किसानों ने अपने घरों से लाकर की। सुबह किसानों ने कालेज में ही नाश्ता किया, जिसके बाद वह आगे बढ़े। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को किसान हित में कार्य करना चाहिए। जिस कृषि बिल से किसान को नुकसान होगा, तो किसान की कमर टूट जाएगी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के अलावा अन्य किसान नेता मौजूद थे।