कपूरथला में बाइक सवार भाइयों पर चली गोलियां:बड़े की मौत, छोटा गंभीर घायल; मौके से बरामद हुए खाली खोल

कपूरथला में मंगलवार देर शाम रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग की गई। इस हमले में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (24) उर्फ लब्बा पुत्र सोढी निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। उसका छोटा भाई हर्षदीप भी गोली लगने से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने खाली खोल और अन्य निशान अपने कब्जे में लिए हैं।

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान

डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।