सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के खिलाफ तेजस्वी यादव राजभवन मार्च निकाल रहे हैं। कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। कार्यकर्ताओं के हाथ में GEN-Z स्टाइल में पोस्टर हैं जिनमें लिखा है- AK- 47 से निहत्थे छात्रों पर गोली चलाना बंद करो।
राजभवन मार्च में राजद के झंडे की जगह तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है। राजद समर्थकों का कहना है कि पुलिस अगर तिरंगे पर लाठीचार्ज करेगी तो यह तिरंगे का अपमान माना जाएगा।