स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी, पूर्व सरपंच की मौत:सिर गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान तोड़ा दम, साथी घायल

पाली के रोहट क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कलाली के पूर्व सरपंच सरदारराम भाट की मौत हो गई। रोहट से पाली आते समय ओम बन्ना के पास आनंद वाटिका के नजदीक उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। पूर्व सरपंच के सिर में गंभीर चोट लगी, वहीं उनका साथी भी घायल हो गया। पूर्व सरपंच को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रोहट से पाली आते समय बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो

रोहट थानाप्रभारी पाना चौधरी ने बताया – सोमवार को कलाली के पूर्व सरपंच सरदारराम भाट अपने साथी जोगसिंह के साथ स्कॉर्पियो से रोहट से पाली की तरफ आ रहे थे। ओम बन्ना के पास आनंद वाटिका के नजदीक उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सरदारराम के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि जोगसिंह भी घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर, इलाज के दौरान मौत

थानाप्रभारी पाना चौधरी ने बताया – सरदारराम को रोहट में प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव मॉर्च्युरी में रखवाया, हादसे की जांच शुरू

थानाप्रभारी ने बताया – सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जोधपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सरदारराम की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन और परिचित भी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो बेकाबू होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।