एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग वापसी को तैयार:कहा- बोर्ड के फैसले पर ही लौटूंगा; चेयरमैन बोले- ऐसा कोई इरादा नहीं

एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग पद पर वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने इस्तीफे के बाद मंगलवार को पहली बार X पर पोस्ट कर बयान जारी किया। हुआंग ने पिछले हफ्ते एक चीनी महिला जासूस से अफेयर की खबरों के बाद पद छोड़ा था।

अपने पोस्ट में हुआंग ने लिखा,

अगर बोर्ड फैसला करता है कि मेरी वापसी शेयरहोल्डर्स, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मैं उन अपीलों का जवाब देने और CEO के रूप में लौटने पर सम्मानित महसूस करूंगा।

हालांकि, एनवीडिया के चेयरमैन ने साफ कर दिया है कि बोर्ड का जेन्सन हुआंग को फिर से CEO बनाने का कोई इरादा नहीं है।

इस्तीफे के 4 दिन बाद जेन्सन का ये बयान क्यों अहम है…

1. ये वापसी की खुली अपील है: हुआंग ने सीधे नहीं कहा- “मुझे वापस लो।” उन्होंने कहा- “अगर बोर्ड चाहे तो मैं तैयार हूं।” ये एक तरह से बोर्ड पर जनता और कर्मचारियों का दबाव बनाने वाली रणनीति मानी जा रही है।

2. गलती मानी, लेकिन डिटेल नहीं दी: उन्होंने गंभीर गलतियां और बोर्ड के लिए समस्याएं मानीं, लेकिन किस अफेयर की बात हो रही है, इसका नाम नहीं लिया।

3. अमेरिका कार्ड खेला: बयान में 3 बार अमेरिका, अमेरिकी नागरिक, अमेरिका के हित में कहा। ये इसलिए, क्योंकि उन पर आरोप चीन से जुड़े हैं। वो ये दिखाना चाहते हैं कि वो अमेरिका के साथ हैं।

4. परिवार से माफी: आखिरी लाइन में पत्नी और बच्चों से माफी मांगी, “मैं बाकी जिंदगी तुम्हारे लायक बनने में बिताऊंगा।”

हुआंग की वापसी के समर्थन में आए 1.90 लाख लोग

जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।

टेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उनकी वापसी का समर्थन किया है।

अमेरिकी संसद की समितियों के सामने पेश होंगे हुआंग

एनवीडिया के चिप्स चीन भेजने और अमेरिकी नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनी की जांच चल रही है। अमेरिकी संसद की प्रमुख समितियों ने मंगलवार को बताया कि जेन्सन हुआंग जांच में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हो गए हैं।

वह 1 दिसंबर को समितियों के सामने पेश होंगे। इसके अगले दिन, 2 दिसंबर को कंपनी के जनरल काउंसल टिम टेटर से सवाल-जवाब होंगे।

इस बीच, एनवीडिया ने नियमों की निगरानी के लिए बोर्ड की एक नई समिति बनाई है। यह समिति देखेगी कि कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और दूसरे देशों को चिप्स बेचने से जुड़े अमेरिकी नियमों का पालन कर रही है या नहीं।

चीनी कारोबारी महिला से संबंधों की जांच जारी

जेन्सन हुआंग के चीन की कारोबारी महिला एलिस हुआंग से संबंधों को लेकर जांच जारी है। एलिस पर चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का आरोप है।

अमेरिकी जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि क्या उन्होंने एनवीडिया के एडवांस AI चिप चीन पहुंचाए थे या हुआंग से कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी हासिल की थी। अमेरिकी न्याय विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है।

अमेरिकी संसद ने आज एलिस को बंद कमरे में होने वाली बैठक में जानकारी देने के लिए बुलाया है।

चीन को एनवीडिया के चिप बेचने पर रोक

एनवीडिया के एडवांस्ड चिप्स की मांग काफी ज्यादा है। इनका इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर में होता है। यही AI टेक्नोलॉजी को चलाने के लिए जरूरी हैं। हालांकि, अमेरिका ने इन एडवांस्ड चिप्स को चीन को बेचने पर रोक लगा रखी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार शाम फिलीपींस पहुंचने के बाद एनवीडिया की नई निगरानी समिति बनाने के फैसले को अच्छा कदम बताया।