इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में जीतने से चूके वीर दास:’रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को भी नहीं मिली ट्रॉफी, सैरेमनी में विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर

न्यूयॉर्क में 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन सोमवार को हुआ। भारत की ओर से दो नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन दोनों ही कैटेगरी में भारतीय एंट्री अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।

कॉमेडियन वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ को बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। सोनी लिव की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

इस साल बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड फ्रांस की सीरीज ‘कारेम’, बेस्ट कॉमेडी का अवॉर्ड अर्जेंटीना की ‘डिवीजन पालेरमो-सीजन 2’ और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉबी स्कोफील्ड को मिला।

इस साल 16 कैटेगरी में 64 नॉमिनेशन थे। आधिकारिक एकेडमी के मुताबिक, इन नॉमिनेशन्स में 22 देशों के कार्यक्रम शामिल थे।