बर्थडे पर विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुईं इस फिल्ममेकर की बेटी, KISS करते हुए तस्वीरें हुईं लीक

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया भी उनकी तरह काफी चर्चा में रहती हैं। आलिया कश्यप ने बीती 8 जनवरी को अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके चाहने वालों और दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं आलिया कश्यप ने अपने दोस्तों और ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी भी सेलिब्रेट की।

आलिया कश्यप ने अपनी बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। आलिया कश्यप की काफी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में आलिया कश्यप दोस्तों और ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

आलिया कश्यप अपने 21वें जन्मदिन पर शेन ग्रीगोइरे के साथ रोमांटिक भी हुई हैं। तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में आलिया कश्यप में बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने पैटर्न वाली यल्लो और व्हाइट शर्ट के साथ एक मीनी ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी और व्हाइट हील्स के साथ अपने लुक को बढ़ाया हुआ है। वहीं तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे पर आलिया कश्यप के घर को गुब्बारों और झरनों से सजाया गया है।

इनमें से एक तस्वीर में आलिया कश्यप को ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इन दोनों का रोमांटिक अंदाज साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया कश्यप ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन है, ’21वां जन्मदिन। मैं बस सभी को सबसे प्यारे जन्मदिन पर एडिट्स और मैसेज के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के बावजूद मेरे दिन को इतना खास बना दिया।’

सोशल मीडिया पर आलिया कश्यप के 21वें जन्मदिन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया कश्यप लंबे समय से शेन ग्रीगोइरे को डेट कर रही हैं। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।