रणवीर सिंह ने राखी सावंत के साथ किया डांस, फैंस ने कहा- ‘आज दीपिका रणवीर को घर में नहीं घुसने देंगी’

रणवीर सिंह अपने अतरंगी और फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रविवार को आयोजित आईटीए अवॉर्ड शिरकत की थी, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक्ट्रेस राखी सांवत के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है और कमेंट कर दोनों को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

रणवीर सिंह और राखी की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी और रणवीर एक दूसरे से काफी उत्साह के साथ मिलते हैं, जिसके बाद दोनों मस्ती भरा डांस भी करते हैं और मजेदार पोज देते हुए फोटो भी क्लिक कररा रहे हैं।

फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

वहीं, उनके इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और दोनों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उफ्फ्फ् ये राखी भी हर किसी के साथ हो जाती है। साथ ही एक यूजर ने अपने कमेंट में दोनों को पगाल भी कहा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, आज दीपिका रणवीर को घर में नहीं घुसने देंगी। एक फैन ने लिखा, जब एक जोकर, दूसरे जोकर से मिला।

बता दें, आईटीए अवार्ड्स 2022 में रणवीर को राखी सावंत के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ भी मस्ती भरे पोज देते हुए दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक जैसी कई बड़े बजट की फिल्में शामिल है। रणवीर सिंह को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई करीब खान की फिल्म 83 में देखा गया था। ये फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा पर आधारित है।