World Kidney Day 2022: क्या रोज़ाना एक्सरसाइज़ किडनी के मरीज़ों के लिए होती है फायदेमंद?

World Kidney Day 2022: हर साल दुनिया भर में लोग मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day) मनाते हैं। इस शल यह दिन 10 मार्च को मनाया जा रहा है। दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में किडनी से संबंधित बीमारियों की बढ़ती संख्या के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन गुर्दे की बीमारियों को रोकने के लिए विभिन्न रणनीतियों की आवश्यकता पर भी ज़ोर देता है।

क्या राज़ाना वर्कआउट है फायदेमंद?

रोज़ाना वर्कआउट करने के कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी फायदा पहुंचा सकता है? एक शोध के अनुसार, गुर्दे की बीमारी उन लोगों में कम प्रगति करती है, जो नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करते हैं। साथ ही उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं और जीवन में सुधार होता है। किडनी के मरीज़ों से जुड़ी इस तरह की पहली स्टडी विश्व किडनी दिवस के दिन यूरोपीय जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुई।

तेज़ चलना या जॉगिंग को सकती है मददगार

WHO की सलाह के अनुसार, वयस्कों को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता या कम से कम 75 मिनट की तेज़ चलना या जॉगिंग करनी चाहिए। इस स्टडी में पाया गया कि किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग जिनकी गतिविधि का स्तर डब्ल्यूएचओ से कम से कम दो गुना अधिक था, लगभग दो वर्षों तक स्वस्थ रहे। सक्रिय बने रहना महत्वपूर्ण था।

मृत्यु का जोखिन बढ़ाता है क्रोनिक किडनी रोग

क्रोनिक किडनी रोग दुनिया भर में लगभग 700 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है। मांसपेशियों में कमी आने की वजह से शारीरिक निष्क्रियता हो जाती है, जिससे दिल की बीमारी का ख़तरा बढ़ जाता है, जो इन रोगियों में मृत्यु का मुख्य कारण भी है। एक बार ये क्रोनिक किडनी रोग अपने अंतिम चरण में पहुंच जाए, तो सामान्य लोगों की तुलना में हृदय की बीमारी से मृत्यु का जोखिम 10-20 गुना अधिक हो जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।