कोहरे और ठंड की वजह से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल से दिल्ली आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से पिछले दिनों उत्तर रेलवे ने नौ जोड़ी ट्रेनें जनवरी तक के लिए निरस्त करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के फेरे भी कम किए हैं। बावजूद इसके कई ट्रेनें काफी विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ²श्यता कम होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ती है, जिस वजह से कई ट्रेनें लेट हो जा रही हैं। यह कोशिश रहती है कि देर से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों को भी वापसी दिशा में समय से रवाना किया जाए। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पिछले दिनों कई विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की गई है। मौसम ठीक रहने पर कुछ और विशेष ट्रेनें घोषित हो सकती हैं।
देरी से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें
- पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नंदन कानन एक्सप्रेस-53 मिनट
- आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस-23 मिनट
- आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस-1.59 घंटे
- बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-06 मिनट
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-13 मिनट
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस-07 मिनट
- मुंबई बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस-18 मिनट
- देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस-38 मिनट
- नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस-1.11 घंटे
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-1.03 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-1.23 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-1.03 घंटे
- नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-20 मिनट
- हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-07 मिनट
- लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस-30 मिनट
- जय नगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-31 मिनट
- नई दिल्ली-हैदराबाद डेक्कन तेलंगाना एक्सप्रेस-56 मिनट
- नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस-23 मिनट
- नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस-17 मिनट
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन त्योहार विशेष-09 मिनट
- एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस-2.03 घंटे
- बरेली-भुज त्योहार विशेष-16 मिनट
- न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी त्योहार विशेष-1.08 घंटे
- भुज-बरेली त्योहार विशेष-08 मिनट
सोमवार को भी कालका मेल, नीलांचल सहित कई ट्रेनें देरी से राजधानी के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंची। कालका मेल तीन घंटे, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 2.11 घंटे, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस- दो घंटे, पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनल चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस व भुवनेश्वर आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनें भी 10 से 20 मिनट की देरी से गंतव्य पर पहुंची। यहां से समय पर रवाना होने वाली ट्रेनें भी रास्ते में लेट हो रही हैं।