Petrol Diesel Prices: हरियाणा में फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर

पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को फिर बढ़ा दिए गए। दोनों के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं गैस सिलेंडर के 50 रुपये बढ़ाए गए है। इस पर लोगों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ने इसको जनता के साथ धोखा बताया है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ाए रेट सोमवार आधी रात से ही लागू कर दिए। मंगलवार की सुबह लाेगों की आंखें खुली तो नए रेट सुनकर हैरान रह गए। जिले में पेट्रोल के रेट 96.35 और डीजल के रेट बढ़कर 87.57 हो गए हैं। नवंबर महीने में पेट्रोल 106.88 और 101.34 रुपये था। पांच नवंबर को रेट घटाकर पेट्राेल 95.55 प्रति लीटर कर दिया था। वहीं डीजल के रेट एक नंवबर को 98.87 और चार नवंबर को 87.07 रुपये प्रति लीटर था। पांच नवंबर को रेट घटाकर 86.76 रुपये प्रति लीटर कर दिया था।

कुरुक्षेत्र पेट्रोल व डीजल के रेट

पेट्रोल

21 मार्च  – 95.55

22 मार्च  – 96.35

23 मार्च  – 97.14

+ 0.80 पैसे

डीजल

21 मार्च – 86.76

22 मार्च – 87.57

23 मार्च – 88.37

+ 0.80 पैसे

आमजल की जेब पर डाका : अशोक अरोड़ा

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाकर लोगों की जेबों पर डाका डाला है। यूपीए सरकार में 400 रुपये तक मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर आज एक हजार से भी पार हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पिछले दो साल में खुदरा व्यापार की कीमतोंं में 44 प्रतिशत तक की बढ़ाेतरी हो गई है। डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे हर आम जरूरत की वस्तु भी महंगी हो गई हैं। लोगों के काम धंधे ठप होने की कगार पर हैं और बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। रजिस्ट्री चार्ज पहले महिला के लिए तीन प्रतिशत था। इसको बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं पुरुष वर्ग का पांच से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया गया है।