Aaj ka rashifal 28 May 2022: कुंभ राशिवाले रहेंगे ऊर्जावान, तो सिंह राशिवालों को पड़ेगी मेहनत की आवश्यकता

आज 28 मई शनिवार का दिन, ज्येष्ठ मास, कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि 1.11PM तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने के लिए, सभी महत्त्वपूर्ण व्यवसायों का आरम्भ करने के लिए, नए वस्त्र पहनना,वचन की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ हैl जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के कई नए मौके मिल सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे पर फिजूल खर्चों से दूर रहें। व्यापार में बड़े अधिकारियों को आपको दिए गए सुझाव पसंद आ सकते हैं। आज आपकी मुलाकात अचानक किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्य क्षेत्र में कई सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। कारोबार में पैसा लगाने के लिए आज दिन अच्छा है। व्यापार के नए कामों में आपको फायदा होगा। किसी रचनात्मक काम को करने से आपको फायदा होगा। छात्रों को सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। सेहत के मामले में सब बढ़िया रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों और भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा उनके साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी तरक्की के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस कर्मियो को उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें। शरीर सवस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।

आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ समय अच्छा बीतेगा। परिजनों से मतभेद हो सकता है फिजूल की बहस से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए देना अच्छा अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज खासकर मन शांत रखने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है नई पूंजी निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे जाके अच्छे फल देगा। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई बहनों में छोटी मोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी कहीं बाहर खरीदी करने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर पानी का प्लान भी बन सकता है। पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

आज आपका दिन आपकी अपेक्षाओं से अच्छा रहेगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा पति- पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।

आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी। परिवार में दिन सामान्य बीतेगा पति-पत्नी से बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है।

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी व्यापार में अच्छी ग्रोथ की स्थिति बनी हुई है। धनलाभ होगा। कार्यालय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापारियों को अपनी योजना से धन लाभ होगा। आपके कार्यों में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं हैं, कड़ी मेहनत पर ही फल मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नवदंपति बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घर के रखरखाव पर पैसा खर्च करेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा।

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक काम की वजह से कहीं आसपास यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आपकी बातों से आपका कोई मित्र रूठ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेलजोल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया है।

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों रुकावट पैदा कर सकते हैं सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार के साथ किसी सुखद आयोजन में भाग लेंगे संतान से सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। प्रेमी से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोग खुश हो जाएंगे। समझदारी से व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। मित्रों से किसी काम को लेकर सहायता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों से तनाव दूर होगा और मजबूती बढ़ेगी।