QS World University Ranking 2023: बैंगलोर का भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है। विश्व भर के विश्वविद्यालयों की रैंकिग जारी करने वाले संस्थान Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा बुधवार, 8 जून 2022 को जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत के विश्वविद्यालयों की लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। आइआइएससी बैंगलोर की ग्लोबल रैंकिंग 155 है। क्यूस द्वारा वर्ष 2023 के लिए जारी किए गए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 19वें संस्करण में कुल 41 विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 1422 में स्थान दिया गया है, जिनमें 7 संस्थानों को पहली बार स्थान मिला है। इनमें 12 ऐसे भारतीय संस्थान हैं जिनकी रैंक पहले से बेहतर हुई है। रैंक सुधरने वाले संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली भी शामिल हैं। आइआइटी दिल्ली ने 11 स्थानों की छलांग लगाते हुए 174वीं रैंक प्राप्त की है।
QS World University Ranking 2023: DU, JNU, जामिया पिछड़े
दूसरी तरफ, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (WUR) 2023 में 10 ऐसे भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान हैं जिनकी रैंकिंग पिछले वर्ष के मुकाबले गिरी है। इस साल पिछड़ने वालों की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली स्थित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय – जामिया मिल्लिया इस्लामिया भी शामिल हैं। डीयू को इस बार की रैंकिंग में 521-530 की रैंक कटेगरी में रखा गया है, जो कि पिछले साल 501-510 कटेगरी में था। इसी प्रकार, जेएनयू को पिछले वर्ष के 561-570 की बजाय इस बार 601-650 कटेगरी में और जामिया को पिछले साल के 751-800 के मुकाबल इस साल 801-1000 में श्रेणी में जगह दी गई है।
QS World University Ranking 2023: ये हैं भारत के टॉप 10 विश्वविद्यालय / संस्थान
- भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर – ग्लोबल रैंक 155
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे – ग्लोबल रैंक 172
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली – ग्लोबल रैंक 174
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास – ग्लोबल रैंक 250
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर – ग्लोबल रैंक 264
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर – ग्लोबल रैंक 264
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर – ग्लोबल रैंक 270
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की – ग्लोबल रैंक 369
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी – ग्लोबल रैंक 384
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर – ग्लोबल रैंक 396