हरियाणा में रक्षाबंधन पर फ्री बस सुविधा:आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक महिलाएं व बच्चे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

हरियाणा रोडवेज आज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों और 15 वर्ष तक के बच्चों को फ्री बस सुविधा देगी। फ्री यात्रा की सुविधा आज दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन के चलते अंबाला में रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली और चंडीगढ़ तक फ्री सफर

सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों को हरियाणा समेत दिल्ली और चंडीगढ़ तक फ्री यात्रा करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए अंबाला सिटी और कैंट बस स्टैंड पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाने की योजना बनाई गई है।