REET-2022 के प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू:राजस्थान बोर्ड ने केन्द्रों पर भेजे, वेबसाइट से करें आवेदन फार्म डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 में सफल रहे केंडिडेट्स के प्रमाण-पत्र आज बुधवार से वितरण किए जाएंगे। प्रमाण पत्र वितरण के लिए वितरण केन्द्रों पर भिजवाए गए है।

वितरण केन्द्रों की सूची रीट 2022 की वेबसाईट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी लिंक REETRAJ2022 पर रोल नम्बर जन्म दिनांक की प्रविष्टि कर पता कर सकते है। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए वेबसाईट पर जारी लिंक “REET 2022 के प्रमाण पत्र प्राप्ति हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड एवं ” प्रिन्ट कर भली-भांति भरकर दिए गए वितरण केन्द्र पर प्रस्तुत कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगें। वितरण केन्द्र पर प्रमाण-पत्र 7 दिसम्बर 2022 से अग्रिम आदेशों तक वितरित किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

आवेदन फार्म के लिए करें क्लिक

यह रहा था रिजल्ट, आजीवन रहेगी पात्रता

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 के लेवल 1 की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा। लेवल 2 की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किए। परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि रीट -2022 की उत्तीर्ण पात्रता आजीवन रहेगी।