Bypoll Election Results 2022 Live Updates उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में सपा आगे
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब पिछती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 3848 वोटों से पीछे हैं।
Manpuri Loksabha Byelection मैनपुरी में डिंपल की विजयी बढ़त
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 65,000 वोटों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है।
बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी आगे
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा आगे हो गई है। यहां बीजेपी के केदार गुप्ता 2553 वोट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
Khatauli By Election Result 2022 खतौली में मदन भैया (Madan Bhaiya) आगे
खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी (Rajkumar Saini) से सपा-रालोद प्रत्याशी (SP-RLD Candidate) मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रही हैं।
Vidhansabha Bypoll Results विधानसभा सीटों का हाल
विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, ओडिशा के पदमपुर में बीजद, बिहार के कुरहानी में बीजेपी, रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
बिहार और राजस्थान विधानसभा चुनाव का हाल
बिहार के कुरहानी से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता आगे हो गए हैं, राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस नेता अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में कांटे की टक्कर
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब 129 वोटों से पीछे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 129 वोटों से पीछे हैं।
Manpuri Loksabha Byelection डिंपल लगातार बना रहीं बढ़त
डिंपल यादव लगातार बढ़त बना रहीं हैं। वे अब 2400 से ज्यादा वोटों से आगे हो गई हैं। हालांकि, भाजपा भी कांटे की टक्कर दे रही है।
बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा को बढ़त
बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है। पहले राउंड की गिनती के बाद यह है वोट
- केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 4194
- मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 2195
- निलाभ कुमार (वीआईपी) : 372
- गुलाम मुर्तुजा (एआईएमआईएम) : 100
डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे
मुलायम सिंह यादव के गढ़ रहे मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।
खतौली (Khatauli) से आरएलडी प्रत्याशी आगे
यूपी की विधानसभा सीट खतौली में 14 टेबल पर गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट की गिनती में खतौली विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच मुकाबला है। इसके अलावा 12 और उम्मीदवार भी मैदान में है।
मुलायम सिंह यादव के गढ़ को बचाने की लड़ाई
बता दें कि 5 राज्यों की 6 विधानसभी सीटों में हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। ओडिशा में पादमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली है, जहां अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।