New Year Eve Dishes: न्यू ईयर ईव पार्टी में इन 4 रेसिपीज से लगाएं स्वाद का तड़का

 New Year Eve Dishes: साल 2022 को विदा होने में कुछ ही घंटे बाकी है। लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग साल के आखिरी दिन जमकर पार्टी करते हैं। अगर आप भी अपने घर में न्यू ईयर ईव पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज से पार्टी में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं। इन स्वादिष्ट रेसिपीज को आप घर में आसानी से बना सकते हैं और इन टेस्टी डिशेज से मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।

1.खस्ता कचौड़ी

आप आसानी से घर पर खस्ता कचौरी तैयार कर सकते हैं। गरमागरम खस्ता कचौरी की बात ही अलग होती है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं। इसके लिए आपको चाहिए- मैदा, चना की दाल, नमक। इसे बनाने के लिए दाल को उबाल लें, इसे पीस लें। इसमें नमक मिक्स कर दें। मैदा से आटा गूंथ लें, इसमें चना दाल को फिल कर कचौरी बना लें, और इसे डीप फ्राई कर लें। तैयार है खस्ता कचौरी।

2.बेक्ड पनीर समोसा

बेक्ड समोसा आप पार्टी में मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसे समोसे को बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस कर लें, इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च और नमक मिलाकर फीलिंग तैयार कर लें। इस मिश्रण से समोसा में स्टफिंग कर लें। अब इसे तेल में फ्राई कर लें। इस समोसे को चटनी के साथ मेहमानों को सर्व करें।

3.फ्रेंच फ्राइज

नए साल की पार्टी में स्टार्टर की शुरूआत फ्रेंच फ्राइज से कर सकते हैं। इसके लिए फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज बाजार से खरीद लें और मिनटों में इसे छानकर मेहमानों को सर्व करें।

4.स्टफ्ड मशरूम

पार्टी की मेन्यू में मशरूम रेसिपी को भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप मशरूम को धोकर उसकी डंडी निकाल लें। एक बर्तन में कटी हुई सब्जियों के साथ लाल मिर्च पाउडर, मेयोनीज, नमक को डालकर मिक्स कर लें। इन सारी सामग्रीयों मशरूम के अंदर डालकर स्टफ करें, अब इसे पैन में फ्राइ कर लें।