पवन सिंह के गाने पर सोनू सूद ने किया डांस:जैसलमेर में फौजी संग तू लगावे जब लिपस्टिक पर जमकर लगाए ठुमके

कोरोना के दौरान लोगों की मदद कर सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन गए हैं। सोनू को उनकी नेकदिली के लिए दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। अब हाल ही में सोनू जैसलमेर पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से हुई और उस शाम को उन्होंने जवानों संग खूब डांस भी किया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सोनू स्टेज पर खड़े हुए 5 से 10 जवानों के साथ पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘तू लगावे जब लिपस्टिक’ पर जमकर ठुमके लगाए है। केवल सोनू सूद ही नहीं बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया के कई सितारे पवन सिंह के गानों पर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां जेल में बंद एक शख्स पवन सिंह का गाना गाते हुए नजर आया था तो वहीं तंजानिया के किली पॉल ने भी पवन सिंह के गाने पर खूब ठुमके लगाए। अब सोनू के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।