डेटिंग की खबरों के बीच फिर एक साथ दिखे तमन्ना-विजय:एक साथ दिया पोज, यूजर्स बोले- फेवरेट कपल

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों को एक इवेंट में साथ स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तमन्ना अपना फोटोशूट करा रही हैं, तभी पीछे से विजय उनको कुछ बोलते हुए गुजरते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाकर गले मिलते हैं।

दोनों ने पैपराजी को दिया पोज

इस दौरान तमन्ना ब्लू थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय फंकी लुक में नजर आ रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में दोनों पैपराजी को पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने बिना कुछ बोले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

तमन्ना और विजय के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘वे एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘दोनों जल्द शादी कर लें।’ वहीं कुछ ने दोनों को फेवरेट कपल कहा।

न्यू ईयर पर भी किया गया था दोनों को स्पॉट

तमन्ना और विजय वर्मा को पहले भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि दोनों को गोवा में न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। वहीं दोनों को एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया था। काफी वक्त से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।