राहुल ने गुलमर्ग में स्कीइंग का लुत्फ उठाया…PHOTOS:केबल कार की सवारी की, टूरिस्ट बोले- भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी लेने के हकदार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कश्मीर के गुलमर्ग के निजी दौरे पर हैं। यहां वे बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। साथ ही प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी भी की। राहुल यहां गुरुवार को भी रहेंगे।

वे बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे गुलमर्ग रवाना हो गए। कुछ देर तंगमर्ग में भी रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया बात नहीं की और सिर्फ उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। राहुल ने टूरिस्ट से भी बात की।

टूरिस्ट बोले- भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी लेने के हकदार
राहुल से मिलने के बाद एक टूरिस्ट ने कहा- हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां हमारी राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। वहीं दूसरे ने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी लेने के हकदार हैं। बता दे कि इससे पहले वे अपने भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी पड़ाव के दौरान 29 जनवरी को श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने 145 दिन की भारत जोड़ो यात्रा की थी।

यहां लालचौक पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया था। जानकारी के मुताबिक, राहुल गुरुवार को कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान राहुल-प्रियंका बर्फ से खेले
145 दिन की यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हो गया। समापन समारोह के दौरान वहां भारी बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के बीच राहुल और प्रियंका बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए दिखे थे। दोनों एक दूसरे के साथ बर्फ से खेलते नजर आए थे।

बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर से शुरू हुई थी। श्रीनगर के लाल चौक पर उन्होंने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे थे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था।

छुट्टी को लेकर हमेशा भाजपा के निशाने पर रहते हैं राहुल
बता दें देश में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है तब राहुल छुट्टी पर चले जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि देश में या किसी राज्य में चुनाव के बाद वे इटली या किसी दूसरे देशों में छुट्टी मनाने चले गए। पिछले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद राहुल इटली चले गए थे। जिसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा था इस बार भी भारत जोड़ो यात्रा जैसे बड़े इवेंट के बाद वे छुट्टी मनाने गुलमर्ग पहुंचे।

बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर से शुरू हुई थी। श्रीनगर के लाल चौक पर उन्होंने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे थे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था।