शाकाहारी आदमी के नाम सबसे बड़ा मांसाहारी प्लेट:देश की सबसे बड़ी थाली को दिया सोनू सूद का नाम, एक बार में 20 लोगों का पेट भरेगी

कोरोना में हजारों लोगों की मदद कर सोनू सूद मसीहा बन गए थे। उनको इस नेक कार्य के लिए कई माध्यमों से सम्मानित भी किया जा चुका है। अब हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो एक बड़ी थाली के पास खड़े दिखाई दे रहें हैं।

ये थाली इतनी बड़ी है कि इसमें आराम से 20 लोगों का काम चल सकता है। खास बात ये है कि इस थाली को सोनू सूद का नाम दिया था। सोनू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक शाकाहारी आदमी के नाम देश का सबसे बड़ा प्लेट देखना वाकई अद्भुत है।

इस प्लेट के लिए आपसे बेहतर नाम नहीं मिल सकता था
सोनू सूद के नाम से इतनी बड़ी थाली बनाने वाले होटल का नाम जिसमत जेलमंडी है। ये होटल हैदराबाद में है। होटल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने सोनू सूद के सम्मान में लिखा, ‘सर..आपका दिल सबसे बड़ा है। हमें इस थाली के लिए आपसे बेहतर नाम नहीं मिल सकता था। हैदराबाद में आने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, हम सभी को बेहद खुशी हुई कि आप यहां हमारे बीच आए।’

सोनू ने कहा- इतना कम खाने वाले के नाम इतनी बड़ी थाली..
सोनू सूद ने इस विशालकाय थाली के साथ फोटो पोस्ट की है। उनके आस-पास होटल के कर्मचारी और अन्य कस्टमर नजर आ रहे हैं। सोनू ने फोटो के साथ लिखा, ‘भारत की सबसे बड़ी थाली का नाम अब मेरे नाम पर रखा गया है। एक शाकाहारी आदमी जो कि खाना भी बहुत कम खाता हो, उसके नाम पर इतनी बड़ी थाली होना बड़ी बात है।

वो भी ऐसी थाली जिसमें एक बार में 20 लोग खाना खा सके। बहुत शुक्रगुजार हूं। इस कैप्शन के साथ सोनू ने रेस्टोरेंट को भी टैग किया है।’

कोरोना काल में लोगों के लिए ‘मसीहा’ बन गए थे
48 वर्षीय सोनू सूद कोरोना संक्रमण के समय लगे लॉकडाउन के दौरान काफी सुर्खियों में आए थे। उन्होंने लॉकडाउन में फंसे और मुंबई में रह रहे कई प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई लोगों के रहने और खाने के साथ काम का भी इंतजाम किया था। लॉकडाउन के दौरान उनके कार्यों की सोशल मीडिया में खूब सराहना हुई थी। उनके लिए मसीहा जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था।

लोगों का कहना था कि जो काम सरकार को करना चाहिए वो सोनू अकेले अपने दम पर कर रहे हैं। उनकी पॉलिटिक्स में आने की भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि उन्होंने तो राजनीति में एंट्री नहीं ली लेकिन उनकी बहन ने जरूर पंजाब में कॉन्ग्रेंस जॉइन किया था।

अब आर्थराइटिस के मरीजों को ठीक करेंगे सोनू
अभी हाल ही में सोनू के चैरिटी संस्था ने घुटने की बीमारी से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए ‘कदम बढ़ाए जा’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वो आर्थराइटिस से जूझ रहे मरीजों का इलाज कराने में उनकी मदद करेंगे।

एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी करेंगे
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही ‘फतेह’ में नजर आएंगे। फिल्म इस साल (2023) जुलाई या अगस्त में रिलीज हो सकती है। फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। सोनू को आखिरी बार ‘तमिलारासन’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में देखा गया था।