सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 7वीं से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए पुणे छावनी बोर्ड ने 167 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। सिलेक्शन होने पर 15 हजार से 1.2 लाख रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। 12वीं पास छात्रों के लिए WCD, पंजाब में 5714 पदों पर भर्ती निकली है। चुने जाने पर 30 हजार रूपए हर महीना वेतन मिलेगा।
पहली नौकरी: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने 42 मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। सिलेक्शन होने पर 60 हजार से 1.8 लाख रुपए तक की सैलरी मिलेगी। इस पोस्ट पर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
दूसरी नौकरी: PSSSB बोर्ड में 710 पटवारी के पदों पर वैकेंसी निकली है। केवल ग्रेजुएट छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2023 है।
तीसरी नौकरी: MP में टैक्सेशन असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्शन होने पर 9300 से 34,800 हजार रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 9 मई से शुरू होंगे।