बीते दिन कोरोना के 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं, 6 हजार 037 लोग ठीक हुए हैं जबकि, 14 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। देश में 25 दिन बाद 5 हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 04 अप्रैल को 4,435 नए केस मिले थे। देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन 47 हजार 246 एक्टिव केस थे। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।
8 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6 हजार 904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6 हजार 934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।
मंगलवार (25 अप्रैल) को 9 हजार 629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी (26 अप्रैल) को भी 9 हजार 355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7 हजार 533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।
शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7 हजार 171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 5 हजार 874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।