हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी प्योर ईवी (PURE EV) ने इंडियन मार्केट में नया इलेक्ट्रिक-स्कूटर ई-प्लूटो 7G प्रो (ePluto 7G Pro) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
प्योर EV ने ई-स्कूटर की कीमत 94,999 रुपए रखी है। प्योर EV के सभी डीलरशिप पर ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी मई 2023 के अंत तक शुरू की जाएगी।
प्योर EV ई-प्लूटो 7G प्रो : डिजाइन
नई प्योर EV ई-प्लूटो 7G प्रो रेट्रो डिजाइन लैंग्वेज का दावा करती है। इसमें गोल LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) के साथ गोल LED हेडलैंप दिया गया है। ई स्कूटर मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।
प्योर EV ई-प्लूटो 7G प्रो : बैटरी और रेंज
ई-स्कूटर में AIS 156 प्रमाणित 3.0 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस बैटरी पैक को 1.5 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कनेक्ट किय गया है।
कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किमी की रेंज देती है, जो चुने गए ड्राइविंग मोड पर निर्भर करता है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। स्कूटर 5 सेकेंड में 0 से 40 Kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।