यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्री एग्जामिनेशन का आयोजन रविवार, 28 मई 2023 को देश भर के 79 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। यूपीएससी प्री एग्जाम संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जीएस पेपर 1 एग्जाम का क्वेश्चन पेपर इस पेज पर देख सकते हैं। आप हमारे इस पेज से क्वेश्चन शीट प्राप्त करके अपने पेपर का एनालिसिस कर सकते हैं। जनरल स्टडीज पेपर 1 का आयोजन रविवार को दो पालियों में किया गया।
UPSC Prelims 2023 Question Paper: कितने पदों पर की जाएगी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इस वर्ष 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में से पुरुषों के लिए 613, महिलाओं के लिए 320 पद निर्धारित हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
UPSC Prelims 2023 Question Paper: कैसा रहा है पेपर का स्वरूप?
मीडिया रिपोर्ट्स एवं स्रोतों की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम 2023 पेपर 1 बहुत ही टफ था। यह तक कहा जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष काफी कठिन था। यहां पर आप यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम 2023 पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा आप पेपर के कठिनाई का स्तर चेक कर सकते हैं और किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे गए हैं इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम पेपर II (CSAT) का आयोजन दोपहर 2:30 से 4:30 तक आयोजित किया जाएगा।